स्किन की बीमारी क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:52

चर्म रोग क्यों होता है? डॉक्टर से समझें इसके कारण और इलाज


What are the causes of skin diseases
आइए पहले जानते हैं कुछ आम त्वचा के रोग- Common Skin Diseases

त्वचा पर कील-मुंहासे, जो कि रोम छिद्रों में तेल, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाओं के कारण होता है। 
छोटे-छोटे पैच में बाल झड़ने की समस्या, जिसे एलोपेसिया एरीटा कहते हैं।
एक्जिमा, एटोपिक डर्मेटाइटिस, जिसमें त्वचा में ड्राइनेस, खुजली, सूजन, त्वचा फटने और पपड़ीदार त्वचा आदि का सामना करना पड़ता है।
सोरायसिस, जिसमें त्वचा पपड़ीदार परतें नजर आती हैं और उनमें सूजन हो सकती है। साथ ही आप प्रभावित हिस्सा गर्म महसूस कर सकते हैं।
रैनोड, जिसमें हाथ-पैर की उंगलियों या शरीर के अन्य अंगों में ब्लड फ्लो कम देखने को मिल सकता है, जिससे सुन्नपन या पिन चुभने जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है।
रोसैसिया, यह आमतौर पर चेहरे पर होता है जिसमें त्वचा की चमड़ी मोटी, त्वचा सफेद और मुंहासे की समस्या हो सकती है।
स्किन कैंसर
विटिलिगो


चर्म रोग क्यों होता है- What are the causes of skin diseases

त्वचा की कुछ स्थितियां आनुवांशिक होती हैं, जबकि कुछ जीवनशैली कारकों और आपकी खराब आदतों के कारण पैदा होती है। इसके अलावा चर्म रोग के लिए कुछ अंतर्निहित मेडिकल कंडीशन जिम्मेदार हो सकती हैं। यहां इसके कुछ आम कारण बताए गए हैं..

फंगल इन्फेक्शन
त्वचा के रोम छिद्रों में फंसे बैक्टीरिया
थायराइड, किडनी या इम्यूनिटी से जुड़ी कुछ स्थितियां
कुछ पर्यावरणीय कारक, या पहले से किसी एलर्जी वाले व्यक्ति से के संपर्क में आना
कुछ दवाएं, जिनमें IBS के लिए दी जाने वाली दवाएं शामिल हैं
किसी तरह का वायरस
डायबिटीज रोग
सूर्य के संपर्क में अधिक समय बिताना या धूप के कारण
खराब खानपान- जिसमें ज्यादा तला-भुना, मसालेदार, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स शामिल हैं
शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स, गंदगी और हानिकारक कण
पर्याप्त पानी न पीना
रक्त में अशुद्धि
शराब और स्मोकिंग जैसी आदतें


चर्म रोग का इलाज क्या है- What are the treatment for skin diseases
त्वचा रोग के इलाज के लिए आपको डॉक्टर उपचार के लिए कुछ दवाएं, क्रीम, मलहम और जीवनशैली में कुछ बदलाव का सुझाव दे सकता है। जिनमें कुछ एंटीबायोटिक्स, एंटीथिस्टेमाइंस, लेजर स्किन रीसर्फेसिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा डॉक्टर आपको औषधीय क्रीम, मलहम या जैल, मॉइस्चराइजर, स्टेरॉयड, इंजेक्शन और जरूरत पड़ने पर सर्जरी की सिफारिश भी कर सकते हैं। इसके अलावा डॉक्टर आपको गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स के प्रयोग से बचने, जीवनशैली में सुधार करने की सलाह देते है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info